रावण ने मरते समय लक्ष्मण से क्या कहा। what ravana said to laxman while dying in hindi।

रावण ने मरते समय लक्ष्मण से क्या कहा। what ravana said to laxman while dying in hindi। Ravan ne lakshman se kya kaha?


       रामायण काल मै भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध को, धर्म - अधर्म तथा  सत्य और असत्य का युद्ध माना जाता है। 



       रावण ने अधर्म और पाप की राह पर चलना स्वीकार किया लेकिन वह अत्यंत विद्वान और पराक्रमी भी था। उसकी कूटनीति और आतंक से उस जमाने के बड़े-बड़े शासक कांपते थे, और यह बात भी सत्य है कि धरती पर रावण जितना ज्ञानी और शक्तिशाली न कोई पैदा हुआ और ना कभी होगा। यही वजह थी कि रावण के अंतिम क्षणों मै श्री राम ने अपने भाई लक्ष्मण को रावण के पास जाकर  राजनीति और संसार से जुड़े उसके अनुभव सुनने तथा ज्ञान को प्राप्त करने को कहा।
       लेकिन यह सुनकर लक्ष्मण हैरान हो गए वे सोचने लगे कि आखिर क्यों श्री राम अपने सबसे बड़े शत्रु से ज्ञान प्राप्त करने को कह रहे है जब उन्होंने यह बात भगवान राम से पूछी तब उन्होंने ने लक्ष्मण को समझाते हुए कहा कि संसार से नीति राजनीति और शक्ति का महान पंडित विदा ले रहा है।  तुम शीघ्र हि उसके पास जाओ और उसके जीवन की शिक्षा लो।



What was ravan said to lacman while dying in hindi

        लक्ष्मण ने आज्ञा का पालन किया और अनिच्छा से ही वे रावण के सिरहाने जाकर खड़े हो गए। ...परंतु रावण ने कुछ नहीं कहा। तब श्रीराम ने उन्हें कहा कि वे रावण के पैरों की ओर खड़े हों, क्योंकि उन्हें रावण से ज्ञान प्राप्त करना है। और जिससे ज्ञान प्राप्त करना हो उसके पैरों की ओर स्थान ग्रहण करना चाहिए। अबकी बार लक्ष्मण ने ऐसा ही किया। उस समय रावण ने उन्हें जीवन की 3 प्रमुख बातें बताईं। आइए जानते है उन बातो को....

  1.  रावण ने कहा कि बुरे कामो को जितना टाल सकते हो उतना टालते रहो, और अच्छे कामों को जितनी जल्दी कर सकते हो, कर दो अगर तुम इस नियम के अनुसार जीते हो तो अपने आप के साथ समाज का भी कल्याण कर सकते हो।
  2. रावण ने दूसरी बात बताई भलेही तुम कितने ही शक्ति शाली क्यों न हो किन्तु अपने प्रतिद्वंदी तथा शत्रु को कभी कम मत समझो। रावण ने वानर-भालुओं तथा 2 तपस्वियों की सेना को कमजोर समझने की भूल की थी, जो उसके लिए काल साबित हुई।
  3. रावण ने आखिरी बात बताई की अगर तुम्हारे जीवन मै कोई रहस्य या गुपित बात हो तो हो सके तो उसे हमेशा गुप्त ही रखो। क्योंकि आज तुम जिसे अपना मित्र समजकर अपने राज बताते हो कल को वो तुम्हारा शत्रु भी बन सकता है। रावण के साथ भी यही बात घटित हुई। रावण की नाभि में स्तिथ अमृत कुंड का राज खुलने के बाद ही उसकी मृत्यु हुई।

वीडियो देखें-


Read more-

रावण ने मरते समय लक्ष्मण से क्या कहा। what ravana said to laxman while dying in hindi। रावण ने मरते समय लक्ष्मण से क्या कहा। what ravana said to laxman while dying in hindi। Reviewed by Mohit patil on सितंबर 26, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.