मशहूर ब्रांड्स जिनकी चीन ने नकल बना दी। Famous brands and products copy by China in hindi.

जानिए किस तरह चीन ने मशहूर कंपनियों कि cars और प्रोडक्ट्स को कॉपी किया है। China copy products, china copy cars.


       आज चीन अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन तमाम तरह के प्रोडक्ट बनता है और उन्हें दुनिया भर के बाजारों मै बेचता है और सस्ते होने के कारण लोग इन प्रोडक्ट्स की बड़ी मात्रा मै खरीदारी भी करते है। लेकिन सस्ती नकल होने के कारण इन प्रोडक्ट्स की क्वालिटी काफी खराब होती है।
        पिछले कुछ समय मै खुलासा हुआ है कि चीन ने सभी पॉपुलर ब्रांड्स की कॉपी कर रखी है (China copy cars)। दुनिया के लगभग सभी पॉपुलर ब्रांड्स के नामों पर चीन मै खुलेआम नकल का व्यापार चल रहा है, और इतना ही नहीं इनमें से कई प्रोडक्ट्स को चीन दूसरे देशों मै भी बेच रहा है।
       आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी प्रसिद्ध कंपनियों के बारे मै जिनके प्रोडक्ट्स को चोरी कर चीन खुलेआम व्यापार कर रहा है।


1) KFC को बना दिया KFG.

आपने मशहूर स्नैक्स और फूड रेस्टोरेंट KFC के बारे मै तो जरूर सुना होगा। इस फास्ट फूड कंपनी की स्थापना 1930 मै हुई थी और आज इस कंपनी के 118 देशों मै 19000 से ज्यादा आउटलेट्स है। इस ब्रांड की कॉपी चीन ने KFG नाम से की है।
         ओरिजिनल KFC पर उसके मालिक की तस्वीर logo के रूप मै लगी है जबकि चीन ने उसी शक्ल का दूसरा आदमी लगा दिया है।



2) Macdonalds को बनाया madonal.

चीन ने बर्गर के लिए प्रसिद्ध अमेरिकन कंपनी मैक्डोनल्ड को कॉपी करते हुए। Madonal नाम की अपनी फूड चैन कंपनी बना दी है और मैक्डोनल्ड की तरह ही इस कंपनी का बर्गर भी चीन मै famous है।


3) पिज़्ज़ा हट को बनाया पिज़्ज़ा हूं।

पिज़्ज़ा के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी पिज़्ज़ा हट के आज दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों मै 12000 से ज्यादा आउटलेट्स है। लेकिन चीन ने इस कंपनी की हबेहुब नकल करते हुए। पिज़्ज़ा हुह नाम की कंपनी बना दी है।


          ये तो हुई खाने की बात लेकिन इसके अलावा भी आज दुनिया की कई बड़ी कार की कंपनिया चीन मै अपनी गाड़ियों का निर्माण करती है। लेकिन चीन बड़ी बेशर्मी से इन्ही कंपनियों के डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी को चुराकर इन गाड़ियों की नकल बाजार मे ले आता है। तो अब पेश है चीन मैं बनी कुछ मशहूर नकली कार।


4) Maruti 800 की नकल।

कुछ दशक पहले भारत की सबसे मशहूर कार maruti 800 को हमारे देश की पहली फैमिली कार के नाम से जाना जाता था। आज इस गाड़ी का प्रोडक्शन भारत मे नही होता। लेकिन चीन मैं इसकी नकली कॉपी आज काफी मशहूर है। maruti 800 को चीन मैं jiangnan TT के नाम से जाना जाता है। आप फोटो मै दोनो तस्वीरें देख सकते है की किस तरह चीन ने हुबेहु नकल बनाई है।

5) Toyota Innova crysta की नकल।

भारत मे बिकने वाली एक और मशहूर कार Toyota Innova crysta। इस कार की कीमत भारत मै 25 लाख से शुरू होती है। लेकिन चीन मै बिकने वाली Linmax नाम की ये inova की कॉपी आपको सिर्फ 7 लाख भारतीय रुपयों मै मिल जाएगी।


6) Audi R8 की नकल।

इसके अलावा एक बोहोत बड़ी कार निर्माता कंपनी है audi आपने इसका नाम जरूर सुना होगा। ऑडी का एक मॉडल है audi R8। चीन मै इस कार की नकली और सस्ती कॉपी Ch lithia के नाम से जानी जाती है। असली audi कि कीमत करीब सवा लाख के आस पास है वहीं चीन कि इस कार कि कीमत उससे काफी कम है।
         तो देखा आपने की किस तरह चालक चीन आज असली ब्रांड्स कि नकल करके लों क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बाजार मै ला रहा है और ढेर सारा मुनाफा कमा रहा है।

वीडियो देखे-


मशहूर ब्रांड्स जिनकी चीन ने नकल बना दी। Famous brands and products copy by China in hindi. मशहूर ब्रांड्स जिनकी चीन ने नकल बना दी। Famous brands and products copy by China in hindi. Reviewed by Mohit patil on सितंबर 21, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.