आखों की जलन कैसे दूर करें । Aankhon ke dard ka ilaj

आखों की जलन कैसे दूर करें। Aakhon me jalan hona। aankhon ke dard ka ilaj. Eye burning solution in hindi.



           आजकल कई लोग आखो की जलन की समस्या से परेशान है। युवाओं के साथ साथ बड़ी उम्र के लोग भी इस समस्या का शिकार है। ज्यादा समय तक लैपटॉप तथा मोबाइल की स्क्रीन को देखने से ये समस्या और भी बढ़ जाती है। आज कल ऑनलाइन काम करने का जमाना है ऐसे मै आंखो को लेकर समस्याएं तो होंगी ही। इसलिए चलिए आज हम जानते है कुछ घरेलू उपाय जिनकी मदत से आपकी आंखो कि समस्या दूर करने मै काफी मदद मिलेगी।


आंखो मै जलन के कारण?

जलन का मतलब होता है कुछ जलना, दर्द या उतेजना महसूस होना। इस समस्या में पीड़ित व्यक्ति को आंखो मै दर्द, आंखो की खुजली, आंखो से पानी आना या और अन्य तरह के रिसाव की परेशानी होने लगती है। गर्मी के मौसम में ये समस्या और भी बढ़ जाती है।


आंखो की जलन दूर करने के उपाय।

1) ठंडा पानी- 

अगर एकदम से आंखो की मै जलन होने लगे तो ऐसे मै आपको  एक बर्तन में ठंडा पानी लेना है। अब इस पानी को अपनी आंखो मै मारना है। पानी मारते वक्त इस बात का ध्यान रखे की पानी आपकी आंखो मै अच्छी तरह जाना चाहिए।

        ठंडे पानी के साथ आप शहद मिलाकर भी आंखो को धो सकते है। इसके आलावा बर्फ भी आंखो कि जलन को कम करने मै असरदार होता है।  इसके लिए आपको एक कपड़े मै बर्फ लेना है और धीरे धीरे इससे आंखो को सेकना है।

2) ककड़ी का उपयोग-

ककड़ी में बड़ी मात्रा में नमी होती है। जो आपकी आंखों को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ ठंडा रखने में भी मदद करता है। ककड़ी का उपयोग करते वक्त आप उसके टुकड़े कर अपनी आंखों पर रख सकते हैं। इससे आपकी आंखों को काफी ठंडक मिलेगी। इसके अलावा ककड़ी का जूस भी पी सकते हैं।


3) कैस्टर (एरंड तेल) ऑयल का उपयोग।

आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं. रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से निचोड़ लें. इसके बाद इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं. आप चाहें तो उंगलियों में कैस्टर ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं.


4) आंखों की समस्या में उपयोगी गुलाब जल-

अगर आपके घर में असल गुलाब से बना जल है। तो आप गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालकर आराम से लेट जाएं। ये आंखों को ठंडक पहुंचाएगा और जलन भी कम होगी।


5) एलोवेरा जूस का उपयोग-

एलोवेरा एक बढ़िया आयुर्वेदिक औषधि है। जिसके इस्तेमाल से भी आप आंखो की जलन दूर कर सकते है। इसके लिए आपको एक कप ठंडे पानी मै दो बड़े चम्मच एलो वेरा का जेल डालना है। अब इस मिश्रण मै रूई डुबोकर आपनी आंखो मै लगाए। इस उपाय को दिन मै दो से तीन बार दोहराएं।

दोस्तो अगर आप मराठी समजते है तो ये भी पढ़े डोळे लाल होण्याची कारणे आणि उपाय



     तो ये थे आंखो कि जलन दूर करने के घरेलू उपाय। इन्हें एक बार जरूर उपयोग मै लाए और अगर आपको आंखो मै जलन कि समस्या ज्यादा बढ़ गई हो तो जल्दी से जल्दी आंखो के डॉक्टर को दिखाएं।

आखों की जलन कैसे दूर करें । Aankhon ke dard ka ilaj आखों की जलन कैसे दूर करें । Aankhon ke dard ka ilaj Reviewed by Mohit patil on सितंबर 16, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.