How to register & use an Aarogya Setu app। आरोग्य सेतु एप कैसे चलाए।


            भारत सरकार ने एक ऐसा एप्लीकेशन लॉन्च किया है जिसकी मदद से अगर आपके आसपास 6 मीटर के दायरे में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति आता है तो यह अँप आपको उसके बारे में बता देगा। साथ ही आप कोरोनावायरस से संक्रमित हो या नहीं इस बारे में भी आपको यह बताता रहेगा। इसके अलावा भी इस एप्लीकेशन में वायरस से बचने के लिए सूचनाएं दी गई हैं जिस कारण आपको कोरोनावायरस से बचने में काफी मदद मिलेगी। इस ऐप का नाम आरोग्य सेतु और आप इसे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रोसेस को करना होगा।

1) सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर ऐप को ओपन करें और यहां पर आरोग्य सेतु टाइप करके सर्च करें। इसके बाद जो पहला ऐप आपके सामने आएगा उसे आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है।



2) इसके बाद ऐप को ओपन करें और भाषा चुनकर ऐप को सभी अनुमतियां दे दे और अपने मोबाइल नंबर को डालकर लॉगिन करें..

3) इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे उन सभी सवालों के आपको जवाब देते जाना है और अंत में आपको बताया जाएगा क्या आप कोरोनावायरस से सुरक्षित है या नहीं. 

4) इस तरह से आप लॉगिन हो जाने के बाद आप जब कभी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएंगे तो यह अँप आपको सूचित कर देगा।




अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखे -
How to register & use an Aarogya Setu app। आरोग्य सेतु एप कैसे चलाए। How to register & use an Aarogya Setu app। आरोग्य सेतु एप कैसे चलाए। Reviewed by Mohit patil on अप्रैल 12, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.