इन आसान उपायों से बढ़ाएं अपनी एकाग्रता। concentration power kaise badhaye in Hindi.

एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग और उपाय। concentration power kaise badhaye in Hindi।


एकाग्र चित्त होना मनुष्य जीवन मै काफी महत्वपूर्ण चीज है। कई बार आपने गौर किया होगा कि कई लोग कठिन से कठिन बातो को बड़ी आसानी से याद रख लेते है.. इसका कारण उनकी एकाग्रता होती है शांत मन, योग आसान और कुछ उपायों को अपना कर आप भी अपनी स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में concentration power kaise badhaye ...

           
  • एकाग्रता बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले एक कागज लेना है और उस पर एक छोटा सा बिंदु बनाना है। इसके बाद इस कागज को आपको दीवार पर चिपका देना है। इस दीवार के ठीक सामने बैठ कर आपको कागज पर बनाई गई बिंदु पर अपनी नजर एकाग्र करनी है, बिंदु की तरफ देखते वक्त अपने दिमाग में किसी भी तरह का विचार नहीं आने देना है। इसका अभ्यास आपको प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक करना है।
  • अपने मन को हमेशा क्रोध से मुक्त रखने का प्रयास करें। क्योंकि अगर आपके मन में क्रोध होगा तो ऐसे में आप कभी भी अपनी एकाग्रता को बढ़ा नहीं सकते
  • एकाग्रता के लिए अच्छी नींद लेना भी आवश्यक है। आपको कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है
  • एक समय पर एक ही काम करें- वैज्ञानिक ‌शोध से पता चला है कि अगर आप एक साथ एक से ज्यादा काम कर रहे हो तो ऐसे में आपका दिमाग किसी एक चीज पर फोकस नहीं रहता और इसी कारण आपके काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि एक समय पर एक ही काम करें।
  • संगीत सुनना- अनुसंधान से पता चला है कि अगर आप फ्री टाइम में संगीत सुनते हैं तो यह आपके एकाग्रता बढ़ाने के लिए काफी कारगर साबित होता है। याद रखे कि आप को शांत संगीत सुनना है।
  • अगर आपको पढ़ा हुआ याद रखने में समस्या आती है तो तो ऐसे आप इस टेक्निक को भी अपना सकते हैं। सबसे पहले तो आप को आप जो भी पढ़ते हैं उसे जोर जोर से(Loudly read) पढ़ना है। इसके बाद आपको शीशे के सामने बैठकर आपने जो कुछ पढ़ा वह खुद को पढ़ाना है। ऐसा करने से आपको पढ़ा हुआ जल्दी याद रखने में मदद मिलेगी।
          यह तो थे कुछ उपाय जो आपको अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए काम आएंगे। चलिए अब जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिनकी मदद से आपकी एकाग्रता बनने में सचमुच मदद होगी। आपको बता दे की व्यायाम से सिर्फ शरीर का व्यायाम नहीं होता है, यह आपके दिमाग का भी व्यायाम करने में मदद करता है।

एकाग्रता योग (concentration power kaise badhaye by yoga )


1. भ्रामरी प्राणायाम- भ्रामरी प्राणायाम यह भारतीय संस्कृति में काफी प्राचीन प्राणायाम हे जो की एकाग्रता बढ़ाने में भी काफी हेल्पफुल है। इस प्राणायाम को करने की विधि: किसी भी शांत जगह पर बैठ जाए अब अपने आंखों को बंद करें, अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलीयों को अपने कानों में डालें अब लंबी सांसे ले और मधुमक्खियों जैसी भिन-भिनाने वाली आवाज निकालते हुए अपनी सास को बाहर छोड़े। इस प्रक्रिया को तीन से चार बार दोहराए।



2. पादपश्चिमोत्तानासन- एकाग्रता बढ़ाने में यह आसन भी काफी कारगर है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठें इसके बाद अपने हाथों को अपने पैरों के अंगूठे तक पहुंचाएं. ऊपर दी गई फोटो में आप इस आसन को देख सकते हैं।



3. सर्वांगासन- सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले अपने पीठ के बल लेट जाएं और ऊपर दिखाई गए तरीके से अपने शरीर की ऊपर उठाए।

  
       तो यह थे अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए कुछ उपाय और योगासन अधिक जानकारी हेतु हमारे इस ब्लॉग को फॉलो जरुर करे.. आपके कोई सवाल ही तो नीचे कमेंट कर के आप पूछ सकते है.... धन्यवाद

इन आसान उपायों से बढ़ाएं अपनी एकाग्रता। concentration power kaise badhaye in Hindi. इन आसान उपायों से बढ़ाएं अपनी एकाग्रता। concentration power kaise badhaye in Hindi. Reviewed by Mohit patil on अप्रैल 09, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.