दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर अंकोरवाट का इतिहास। angkor wat temple history in hindI।

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अंकोवाट का इतिहास। angkor wat temple history in hindi. 



       हमारा देश भारत अपने आप में बसी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए दुनियाभर में विख्यात है। हमारे देश में कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी शोभा देखने के लिए देश और विदेश से लाखों दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं और यहाँ मंदिरों की शोभा देख मन्त्र मुग्ध हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कहा पर है..., अब आप सोच रहे होंगे की बड़ी संख्या मै हिंदू तो भारत मै ही रहते है तो शायद भारत मै ही कहीं पर यह मंदिर भी होगा। लेकिन आपको बता दे की आप बिल्कुल गलत सोच रहे है। विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया देश मै स्थित है...। यह देश दक्षिण पूर्व एशिया का प्रमुख देश है। कंबोडिया मै मौजूद अंकोर शहर मै विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है, इस मंदिर को अंकोरवाट मंदिर कहा जाता है और ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर का पूरा नाम यशोधरपुर था। फ्रांस से आजादी मिलाने के बाद यही मंदिर कंबोडिया की पहचान बन गया। इस मंदिर की तस्वीर कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर भी है। 


कंबोडिया में बड़ी संख्या में हिन्दू और बौद्ध मंदिर हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि कभी यहां भी हिन्दू धर्म अपने चरम पर था। सदियों के काल खंड में 27 राजाओं ने राज किया। कोई हिंदू रहा, कोई बौद्ध। यही वजह है कि पूरे देश में दोनों धर्मों के देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बिखरी पड़ी हैं।


विश्व विरासत में शामिल अंकोर वाट मंदिर-समूह को अंकोर के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने बारहवीं सदी में बनवाया था। चौदहवीं सदी में बौद्ध धर्म का प्रभाव बढ़ने पर शासकों ने इसे बौद्ध स्वरूप दे दिया। बाद की सदियों में यह गुमनामी के अंधेरे में खो गया। एक फ्रांसिसी पुरातत्वविद ने इसे खोज निकाला।


यह मंदिर लगभग 1 स्क्वेयर मील क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां की दीवारों पर पर छपे चित्र और उकेरी गई मूर्तियां हिन्दू धर्म के गौरवशाली इतिहास की कहानी को बयां करती हैं। सीताहरण, हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, अंगद प्रसंग, राम-रावण युद्ध, महाभारत जैसे अनेक दृश्य बेहद बारीकी से उकेरे गए हैं। अंकोर वाट के आसपास कई प्राचीन मंदिर और उनके भग्नावशेष मौजूद हैं

Watch video


दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर अंकोरवाट का इतिहास। angkor wat temple history in hindI। दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर अंकोरवाट का इतिहास। angkor wat temple history in hindI। Reviewed by Mohit patil on अक्तूबर 12, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.