यह है हॉलीवुड की 10 सबसे जबरदस्त कार्टून मूवीज। best cartoon movies in hindi

Best animation films in Hindi

       कार्टून और एनिमेशन एक ऐसी दुनिया होती है जहां हम एक से बढ़कर एक कैरेक्टर को देखते है. आज के समय मै एनिमेशन की यह फिल्में सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चो को भी काफी पसंद आती है. अक्सर यह फिल्में मजेदार और रोमांचक कहानियों से भरी होती है यही कारण है कि इन फिल्मों को देखना हर कोई चाहता है.
        अगर आप सोचते है कि कार्टून फिल्में सिर्फ बच्चो के लिए होती है तो आज हम आपको 10 ऐसी फिल्में बताने वाले है जिनको देखने के बाद आपको भी कार्टून कि इस दुनिया से प्यार हो जाएगा। तो चलिए जानते है इन फिल्मों के बारे मै...

List of Top 10 best cartoon animation films available in Hindi Best cartoon movies in hindi.  



1) Grave of the fireflies (ग्रेव ऑफ द फायरफिल्स)-          

यह एक जापान की एनीमेटेड फिल्में हैं और इसे दुनिया के सबसे बेस्ट एनिमेटेड फिल्म माना जाता है. यह फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक जवान भाई और उसकी छोटी बहन की कहानी बताई गई है. जब उनके घर को बम से उड़ा दिया जाता है और इसके बाद वे दोनों स्ट्रगल करते हैं और दुख में भी छोटी-छोटी खुशियां तलाश लेते हैं. यह एक एनिमेटेड फिल्म होने के साथ बहुत कुछ सिखाती भी है.




2) Spirited away (स्पिरिटेड अवे)-                         
 यह भी जापान की एक रोमांचक एनिमेटेड फिल्म है. यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में चिहिरो नामक एक 10 साल की बच्ची होती है, जो कि अपने पेरेंट्स के साथ प्रवास कर रही होती है. लेकिन उसके पिता जल्दबाजी में शॉर्टकट ले लेते वहां उन्हें एक रेस्टोरेंट मिलता है, जोकि लॉक होता है. जब वे लोग वहां खाना खाने लगते हैं तो कई सारी अजीबोगरीब चीजें उनके साथ होती है अब यह चीजें क्यों होती है यह सब बात आपको फिल्म देखनेपर पता चलेगी...


3) UP (अप)-                                                            

आप में से कई लोगों ने यह फिल्म देखी होंगी. यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बारे में कहा जाए तो यह फिल्म हमें सिखाती है कि जब जिंदगी आपको बहुत ज्यादा परेशान करने लगे तो जिंदगी का कुछ हिस्सा चुराओ और दूर जाकर रिलैक्स करो। इस फिल्म मै एक आठ साल का बच्चा होता है. उसका नाम होइयो है और उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है और बड़े होकर वे दोनों शादी भी कर लेते है. वे एक दोनों एक दूसरे से वादा करते हैं कि एक बार पैराडाइज पॉल जरूर जाएंगे. लेकिन उनकी लाइफ इतनी बिजी हो जाती है कि यह वादा कभी पूरा नहीं हो पाता. होइयो कि पत्नी की डेथ हो जाती है और जब वह 70 साल का होता है तब उसकी लाइफ काफी बोरिंग हो जाती है. लाइफ कि इसी स्टेज पर उसे अपना वादा याद आता है और वह पैराडाइस पोल जाता है.

4) Finding Nemo (फंडिंग नेमो)-                             

यह एक 2D एनिमेटेड फिल्म है जो हमें रिश्तों की अहमियत सिखाती है. यह फिल्म 2003 मै रिलीज हुई थी.  इसमें दो क्लोन fish मरीन और नीमो जो कि बाप बेटे होते हैं वे दोनों समुद्र में रहते हैं. नीमो काफ़ी ज़्यादा शैतान होता है. एक दिन वह मछुआरों के हाथ पकड़ा जाता है. और फिर मरीन अपने बेटे को किस तरह वापस लेकर आता है यह इस फिल्म में दिखाया गया है.

5) Ratatoulie (रँटाट़ोईल)-                                      

Ratatoulie एक तरह की सलाद डिश होती है.  इस फिल्म में रेमी नाम का एक चूहा होता है और उसे खाना बनाने का बहुत शौक होता है. लेकिन एक बार गलती से वो अपनी टोली से अलग होकर एक रेस्टोरेंट पहुंच जाता है. इसके वो वह अपना कमाल दिखता है.. इसके अलावा भी बहुत सी चीजे उसके साथ होती है यह मूवी एक कॉमेडी फिल्म है आपको इसे जरूर देखना चाहिए.


6) Shrek (श्रेक)-                                                      

श्रेक एक कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म है. यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में श्रेक नाम का एक मॉन्स्टर होता है. इसमें फेयरी टेल से जुड़ी कहानियां भी दिखाई गई है आपको यह मूवी भी एक बार जरूर देखनी चाहिए.


7) The Incredible (द इनक्रेडिबल)-                         

यह एक सुपर हीरो एनिमेटेड फिल्म है. यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. अब कहने को तो यह एक सुपर हीरो फिल्म है लेकिन इसे देखने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे. इस फिल्म में एक सुपर हीरो फैमिली होती है और उनके सामने एक मुसीबत आ जाती है जिसमें उन्हें दुनिया को बचाना होता है.. 


8) Frozen (फ्रोजन)-                                                  

हम सभी को लगता है कि हमारे शहर में बर्फ पड़े और हम उसमे काफी मजे करे लेकिन क्या यह सच में इतना मजेदार होता है, फ्रोजन फिल्म मै एक प्रिंसेस को दिखाय गया है जिसके पास किसी भी चीज को बर्फ मै बदलने की powers होती है. लेकिन एक बार वह अपने घर और आसपास की दुनिया को गलती से बर्फ में बदल देती है. और इसके बाद किस तरह या प्रिंसेस और उसकी बहन मिलकर इस प्रॉब्लम का समाधान करते हैं या इस फिल्म में दिखाया गया है.


9) Kung Fu Panda (कुंग फू पांडा)-                          

यह फिल्म काफी शानदार और जबरदस्त एक्शन कॉमेडी फिल्म है. 2008 में यह फ़िल्म रिलीज हुई थी. इसमें एक पांडा को दिखाया गया है जो कि मार्शल आर्ट फैमिली से होता है लेकिन उसे यह पता नहीं होता. कुछ समय बाद ऐसी परिस्थिति पैदा होती है और वह जान जाता है कि वह मार्शल आर्ट फैमिली का वंशज है इसके बाद उसे मार्शल आर्ट सिखाया जाता है और फिर वह उस मुसीबत से निपटता है.


10) Ice Age (आईस एज)-                                           

हमारे लिस्ट की आखिरी और पॉपुलर फिल्म है आइस एज.. यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी यह एक कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म है और यह आईस एज से जुड़ी हुई है।
              तो यह थी हॉलीवुड की 10 सबसे पॉपुलर एनिमेटेड फिल्में (best hollywood animated movies in hindi) इनके अलावा भी बहुत सारी अच्छी एनिमेटेड फिल्में हॉलीवुड द्वारा बनाई गई है जिन्हे भी आप देख सकते हैं.


यह है हॉलीवुड की 10 सबसे जबरदस्त कार्टून मूवीज। best cartoon movies in hindi यह है हॉलीवुड की 10 सबसे जबरदस्त कार्टून मूवीज। best cartoon movies in hindi Reviewed by Mohit patil on मई 15, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.