Top 5 most popular motivational books in Hindi पांच प्रेरणादायक किताबें हिंदी। Best 5 motivational books in Hindi



    अपनी बुद्धि और ज्ञान बढ़ाने के लिए दुनिया के सबसे बुद्धिमान और अमीर लोग भी हमेशा किताबे पढ़ते रहते। बिल गेट्स जो कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान है वह हर हफ्ते एक किताब पढ़ते हैं। वाँरेन बफेट- दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर अपने करियर के शुरुआती समय में 600 से 1000 पेजेस हर दिन पढ़ते थे और आज भी वह अपना ज्यादातर समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं। एलोन मस्क, मार्क ज़ुकेरबर्ग और इनके जैसे बिलीनियर लोगों की यह आदत होती है कि वे किताबें पढ़ते है। इतने अमीर होने के बावजूद यह लोग किताबें पढ़ते हैं इसके पीछे का कारण यह है कि यह लोग जानते हैं कि the more you "Learn" the more you "Earn".. इसका अर्थ है कि जितना आप सीखोगे उतना ही आप कमाओगे।

     किताबें पढ़ने से एकाग्रता, फोकस, ज्ञान तो बढ़ता ही है इसके अलावा आप का स्ट्रेस भी कम होता है। जिस कारण खुशी भी बढ़ती है इसके अलावा भी खूब सारे फायदे किताबें पढ़ने से होते हैं। तो अगर आपको भी जीवन में सफल होना है तो आपको भी किताबें पढ़ने की आदत लगा लेनी चाहिए... लेकिन अब सवाल ये उठता है कि हर साल तो लाखों किताबें प्रकाशित होती है। तो अब इनमें से कौन सी बुक आपको पढ़नी चाहिए और कौन सी नहीं? तो आज हम आपको ऐसी ही 5 किताबें बताने वाले हैं जो आपको एक बार तो जरूर पढ़नी चाहिए। 



1) रिच डैड पुअर डैड-

      यह बुक रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा लिखी गई। उन्होंने इस बुक के अंदर अपने दो डैड की बात की है जिनमें से एक उनके खुद के डैड थे और दूसरे उनके दोस्त के डेड थे। इनमें से जो पुअर यानी कि गरीब डैड थे वो उनके खुद के फादर थे और जो अमीर डैड थे वे उनके दोस्त के फादर थे।
        इस बुक में जो लेखक के पिता थे वह एक प्रोफेसर थे और पारंपरिक तरीके से पैसे कमाते थे जिस कारण उनकी इनकम कम थी लेकिन जो उनके दोस्त के फादर थे उन्होंने पारंपरिक तरीकों से हटकर नए तरीकों से ढेर सारे पैसे कमाए थे और वे लेखक को भी उन तरीकों के बारे में बताते हैं। इस बुक को पढ़ने के बाद काफी सारी नई चीजें आपको जानने को मिलेगी। इनकम, फाइनेंस और सक्सेस की तरफ आपका देखने का नजरिया बदल जाएगा।
Buy Link- https://amzn.to/2KbTZxJ
Buy Link (Hindi)- https://amzn.to/2Vxk2om



2) रहस्य (The secret)-

         द सीक्रेट यह दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है, इस पर मूवी भी बन चुकी है। इस किताब की लेखिका राँन्डा बर्न है जिन्होंने इस किताब में लॉ ऑफ अट्रैक्शन यानी आकर्षण के सिद्धांत को समझाया है। यानी सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर हम जिसे चाहे उस चीज को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इस किताब को भी आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए इसकी लिंक नीचे दी गई है..
Buy Link- https://amzn.to/2Vz8xwN
Buy Link (Hindi)- https://amzn.to/2Vfz6I9
   


3) सोचिए और अमीर बनिए (think and grow rich)-

          सफलता पाने के लिए सबसे पहली स्टेप जो होती है वह होती है सोचना, सोचना मतलब कुछ भी सोचते रहना नहीं, जो आपको सफलता दिलाने के लिए जरूरी है वह सोचना।
          सोचिए और अमीर बनिए या किताब नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गई है, जोकि इंटरनेशनल बेस्ट सेलर बुक है। इस किताब में उन्होंने सक्सेसफुल लोगों की कुछ यूनिवर्सल लॉ बताएं है। जिन्हे फॉलो कर आज कई लोग सक्सेसफुल बन गए हैं।
Buy Link- https://amzn.to/2xDHBDV
Buy Link (Hindi)- https://amzn.to/3aiHV8D


Power of subconscious mind Hindi book

4) आपके अवचेतन मन की शक्ति (The power of subconscious mind)-

           हमारा दिमाग दो भागों में बटा हुआ होता है एक होता है चेतन मन। जिसमें हम दिन भर के काम करने की सोच रहे हैं या कर रहे हैं वह चेतन मन होता है। और दूसरा मन होता है अवचेतन मन जिसकी वजह से हमारी आदतें, विचार, स्वभाव इन सब के बारे में सोचा जाता है।
           इस किताब के लेखक जोसेफ मर्फी हमें बताती है कि किस तरह से हम हमारे अवचेतन मन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर सक्सेसफुल हो सकते हैं। इस किताब को हर किसी को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। इसे खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक को ओपन करें।
Buy Link- https://amzn.to/3cvhD4f
Buy Link (Hindi)- https://amzn.to/3etV4in



5) हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन इंन्फुएसं पीपल (How to win friends and influence people)-

    ‌‌‌   कहा जाता है कि एक इंसान की सफलता 75% उसके सोशल और कम्युनिकेशन स्किल पर निर्भर करती है। इस किताब को पढ़ने के बादइस किताब को पढ़ने के बाद आपकी लोगों से बात करने की कला काफी अच्छी हो जाएगी।
       इस किताब के लेखक डेल कार्नेजी ने कई सुंदर कहानियो द्वारा अपनी संकल्पना बताए हैं।
Buy Link- https://amzn.to/2wLxTPu
Buy Link (Hindi)- https://amzn.to/2wLYdsO   ‌‌‌    

          ऊपर दी गई सभी किताबें वाकई में काफी प्रेरणादाई और उपयुक्त जानकारी से भरी हुई है। आप इन किताबों को एक बार जरूर पढ़िए और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी आप यह किताबें गिफ्ट कर सकते है, साथ ही इस पोस्ट को भी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं धन्यवाद.....
Top 5 most popular motivational books in Hindi पांच प्रेरणादायक किताबें हिंदी। Best 5 motivational books in Hindi Top 5 most popular motivational books in Hindi पांच प्रेरणादायक किताबें हिंदी। Best 5 motivational books in Hindi Reviewed by Mohit patil on अप्रैल 17, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.