Krishna God: why is lord krishna blue, Krishna blue. भगवान कृष्ण

Krishna God: why is Krishna blue or black in colour, Krishna blue.भगवान कृष्ण का रंग नीला क्यों है?

Why Krishna is blue or black

            दोस्तों भगवान कृष्ण हिंदू संस्कृति में काफी महत्वपूर्ण देवता है भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का सातवा अवतार माना जाता है भगवान द्वारा बताई गई श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक और अध्याय मनुष्य को मुक्ति दिलाने वाले हे. आज पूरी दुनिया में भगवान श्री कृष्ण के करोड़ों भक्त हे.


Lord Krishna image

Why lord Krishna is blue in colour?
               परंतु आपने देखा होगा कि भगवान श्रीकृष्ण को अक्सर उनकी तस्वीरों में नीले रंग में दिखाया जाता है। भगवंत के नीले रंग का राज बहुत से लोग नहीं जानते। तो दोस्तों आज हम जानेंगे भगवान श्री कृष्ण के नीले रंग होने के सभी कारणों को..


            भगवान श्री कृष्ण के नीले रंग संबंधी बहुत सी कथाएं पुराणों में प्रचलित है. जिनमें से एक मान्यता यह भी है कि भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और भगवान विष्णु हमेशा गहरे सागरों में निवास करते हैं. और उनके इन्हीं सागरो में निवास करने के कारण भगवान श्री कृष्ण का रंग नीला है. हिंदू धर्म में जिन लोगों के पास बुराइयों से लड़ने की क्षमता होती है और जो लोग चरित्रवान होते हैं उनके चरित्र को नीले रंग से दर्शाया जाता है.


            एक और मान्यता के अनुसार जब भगवान कृष्ण छोटे थे तब एक पूतना नामक राक्षसी उनकी हत्या करने के लिए आई उस राक्षसीने उन्हें अपना विषयुक्त दूध पिलाया हालांकि एक देवांश होने के कारण उनकी मृत्यु नहीं हुई पर इस कारण से उनका रंग नीला हो गया. बाद में उन्होंने राक्षसी का वध किया लेकिन उनका रंग नीले का नीला ही रह गया.


            दूसरी एक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि यमुना नदी में एक कालिया नामक नाग रहता था जिसके कारण गोकुल के सभी निवासी परेशान थे अंततः जब भगवान कृष्ण कालिया नाग से लड़ने गए तब युद्ध के समय उसके विष के कारण भगवान कृष्ण का रंग नीला हो गया.


           भगवान कृष्ण को नीलोत्पल दल के नाम से भी जाना जाता है इसका मतलब उस नीले कमल पुष्प से है जिसकी पंखुड़िया नीली होती है श्री कृष्णा भगवान विष्णु के अवतार थे जिन्हें कमल बहुत पसंद था अंततः कई महान कलाकारों ने श्री कृष्ण की कल्पना करते वक्त नीले रंग को ही उनके चित्र आदि बनाने के लिए इस्तेमाल किया.

Krishna image

नीले रंग के अन्य अर्थ-
  • भगवान विष्णु के शरीर का नीला रंग मनुष्य को जीवन के सकारात्मक पक्षों को दिखाता है।
  • नीला रंग आकाश और शांति का प्रतीक है, इसलिए नीले रंग में भगवान विष्णु का दर्शन करने पर मन शांत रहता है।
  • कहा जाता है कि जिस तरह इस नीले आकाश को परिभाषित नहीं किया जा सकता है, उसी तरह भगवान विष्णु का नीला रंग भी अपरिभाषित है।
  • नीला रंग जीवन के हर उतार चढ़ाव एवं प्रत्येक परिस्थिति से लड़ना सीखाता है।
  • नीला रंग को व्यक्ति अपने जीवन में भगवान विष्णु का आशीर्वाद समझकर ग्रहण कर सकता है।
           इस तरह से भगवान श्री कृष्ण के नीले रंग के पीछे छिपे कारणों को लोग कई तरह से वर्णित करते हैं. इसके पीछे कई मिथक और कथाएं है इसलिए इस बात को जान पाना बहुत दुर्लभ है कि भगवान श्रीकृष्ण की नीले रंग होने के पीछे असली कारण क्या है आप इस बारे में क्या सोचते हैं अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए आज के लिए इतना ही हमारी पोस्ट why lord Krishna is blue. पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद.. इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें.
                  वीडियो देखे👇👇

       
Krishna God: why is lord krishna blue, Krishna blue. भगवान कृष्ण Krishna God: why is lord krishna blue, Krishna blue. भगवान कृष्ण Reviewed by Mohit patil on मार्च 11, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.