How to remove colour strains from cloths । रंगो के लगे दाग़ कपड़ों से कैसे निकालें?

How to remove Holi Cloth stains। होली में लगे रंगो के दाग़ कपड़ों से कैसे निकालें?


            होली मतलब चारों ओर रंग ही रंग... यह रंगों का त्यौहार होने के कारण सभी लोग बहुत ज्यादा रंग उड़ाते हैं. पर होली के बाद सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह होती है कि कपड़ों पर लगे यह दाग कैसे निकलेंगे इसी कारण बहुत से लोग होली खेलने से भी परहेज करते तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की किस तरह घरगुती चीजों से इन दागों को आसानी से निकाला जा सकता है।

१) कपड़ों पर लगे रंग को निकालने के लिए एक बाल्टी में थोड़ा पानी ले इसके बाद उसमें एक नींबू को निचोड़े और अब अपने कपड़ों को उसमें डालें और थोड़ी देर तक उसी में उन्हें रहने दे। इसके बाद आपको एक और नींबू लेकर उसे उन दागों पर रगड़ना है जहां पर दाग लगे हुए हे। इस ट्रिक को अपनाने से आपके कपड़ो के दाग निकालने में काफी आसानी होगी।

२) दोस्तों जिस तरह मक्खन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है उसी तरह कपड़ों मैं लगे दाग निकालने के लिए भी उसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आपको रंग लगे हुए कपड़ों को मक्खन में भिगोना है और थोड़ी देर बाद जहां पर दाग ज्यादा लगे हुए हैं वहां पर मक्खन से अच्छे से साफ करना है दो से तीन बार या करने पर आपके कपड़ो से दाग निकल जाएंगे।

३) आपके घर में जो बर्तन धोने का साबुन है वह सिर्फ बर्तन धोने के लिए नहीं बल्कि आपके कपड़ों मैं लगे दागों को भी निकालने में उपयोगी है।

४) दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी आप कपड़ों में लगे दागों को निकालने में कर सकते इसके लिए आपको जहां पर दाग लगे हुए वहां पर उसे लगाना है और सूखने के बाद आपको उसे साबुन से धो लेना है।

५)कपड़ों पर लगे दागों को नेल पेंट रिमूवर से भी साफ किया जा सकता है इसके लिए जहां पर दाग लगे हैं वहां पर उस रिमूवर को लगाना है।
How to remove colour strains from cloths । रंगो के लगे दाग़ कपड़ों से कैसे निकालें? How to remove colour strains from cloths । रंगो के लगे दाग़ कपड़ों से कैसे निकालें? Reviewed by Mohit patil on मार्च 10, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.