सौर मंडल के ग्रह के नाम और जानकारी | Solar System Planets Information in Hindi

सौर मंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी | Solar System in Hindi

ऊंचे नीले आसमान में पृथ्वी के अलावा और भी कई ग्रह मौजूद हैं। हम आकाशगंगा की जिस सौर प्रणाली में रहते है उसमे पृथ्वी को मिला के 8 ग्रह हैं। इन ग्रहों के नाम बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, गुरु, शनि, यूरेनस, नेप्चून आदि है। आज के इस लेख मैं हम इन्ही सभी ग्रहों की जानकारी (Solar System Information in Hindi) जानेंगे।


सौर प्रणाली मैं कितने ग्रह हैं?

वैसे तो आकाशगंगा में कई सारे अलग-अलग ग्रह एवं तारे मौजूद है। लेकिन हमारी पृथ्वी जिस सौर प्रणाली का हिस्सा है उसमें कुल मिलाकर 8 प्रमुख ग्रह है। 


सौर प्रणाली के यह सभी ग्रह अलग-अलग आकार और रंग के है। किंतु फिर भी सभी ग्रह एक विशिष्ट अंतराल में सूर्य की प्रदक्षिणा करते हैं। ग्रहों के पास खुद का प्रकाश नहीं होता वह सूर्य की तरफ से मिलने वाले प्रकाश पर निर्भर रहते हैं



ग्रहों के नाम हिन्दी और अंग्रेजी - सौर मंडल के ग्रहों का नाम

सौरमंडल के सभी ग्रह इस प्रकार हैं-

  • बुध - Mercury
  • शुक्र - Venus
  • पृथ्वी - Earth
  • मंगल ग्रह - Mars
  • बृहस्पति - Jupiter
  • शनि ग्रह - Saturn
  • अरुण ग्रह - Uranus
  • नेपच्यून - Neptune


ग्रहों की विस्तार मैं जानकारी - Solar System Planets Information in Hindi

बुध

  • बुध सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।
  • बुध आकार मैं सबसे छोटा ग्रह भी है।
  • बुध का कोई उपग्रह नहीं है, जैसे पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है।
  • बुध का घनत्व 5.5 है जो पृथ्वी के समान है।
  • बुध पृथ्वी की तुलना में धीमी गति से चलता है।
  • इसे सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में 88 दिन लगते हैं।
  • बुध ग्रह पर वातावरण दिन में बेहद गर्म और रात में बर्फीला होता है।
  • बुध के पास पृथ्वी की तुलना मैं केवल 38% गुरुत्वाकर्षण है।


शुक्र

  • शुक्र सौरमंडल का दूसरा और सबसे गर्म ग्रह है।
  • शुक्र बहुत धीमी गति से चलता है, इस ग्रह पर एक दिन पृथ्वी पर एक वर्ष के बराबर होता है।
  • शुक्र को रात के समय खुली आँखों से आकाश में देखा जा सकता है।
  • रात्री के समय चंद्रमा के समीप मौजूद सबसे चमकीला ग्रह शुक्र ही होता हैं।
  • शुक्र सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरी करता है।
  • इस ग्रह पर कई ज्वालामुखी हैं। इसलिए आप इसके चारों ओर के वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड के बादल देख सकते हैं।


पृथ्वी

  • पृथ्वी सौरमंडल का तीसरा नीला ग्रह है।
  • पृथ्वी का एक उपग्रह चंद्रमा भी है।
  • पृथ्वी सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • पृथ्वी हमारे सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर मनुष्य जीवन मौजूद है।
  • पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से तथा 29 प्रतिशत भूमि से ढका हुआ है।'


मंगल

  • मंगल ग्रह बुध के बाद सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।
  • मंगल के दो उपग्रह हैं जिनका नाम फोबोस और डेमोस है।
  • मंगल को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 687 दिन लगते हैं।
  • माउंट निक्स ओलंपिया मंगल ग्रह पर सबसे बड़ा पर्वत है, जो माउंट एवरेस्ट से 3 गुना ऊंचा है।


बृहस्पति  (गुरु)

  • बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
  • इस ग्रह को सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी करने में 11.9 वर्ष लगते हैं।
  • बृहस्पति के 79 उपग्रह हैं, जिनमें गेनीमेड सबसे बड़ा है।
  • प्राचीन हिंदू इतिहास में बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है।
  • यह ग्रह भी अन्य ग्रहों की तरह सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करता है। लेकिन यह सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का दो से तीन गुना अधिक उत्सर्जन करता है।


शनि

  • नंगी आंखों से दिखाई देने वाला सबसे दूर का ग्रह शनि है।
  • शनि आकार में बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • यह ग्रह लगभग 29.5 साल में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है।
  • शनि के 63 उपग्रह हैं, जिनमें टाइटन सबसे बड़ा है।
  • शनि हाइड्रोजन और हीलियम से बना है।
  • शनि सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी कक्षा स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
  • इस ग्रह के चारों और रिंगन बने हुए हैं। 


यूरेनस (अरुण ग्रह)

  • यूरेनस सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है।
  • यूरेनस के ऊपर का तापमान लगभग -224 डिग्री सेल्सियस होता है।
  • शनि के बाद यूरेनस सौरमंडल का सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है।
  • इस ग्रह के 27 उपग्रह हैं।
  • यह ग्रह 84 साल में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करता है।
  • वायजर 2  यूरेनस ग्रह के सबसे करीब पहुचने वाला एकमात्र अंतरिक्ष यान है।


नेपच्यून

  • नेपच्यून सौरमंडल का अंतिम ग्रह है।
  • नेपच्यून ग्रह को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 165 वर्ष का समय लगता है।
  • इस ग्रह को हरा ग्रह भी कहा जाता है।
  • नेपच्यून ग्रह के 13 उपग्रह हैं।


तो दोस्तों आज के इस लेख मैं हमने जाना की सौर मंडल के ग्रह के नाम कौन कौन से हैं और साथ ही कुछ उपयुक्त सौर मंडल के ग्रहों की जानकारी (Solar System Planets Information in Hindi)। उम्मीद करता हु आपको यह जानकारी उपयुक्त लगी होगी। आप इस बारे मैं क्या सोचते हैं नीचे कमेन्ट करके जरूर बताए।


सौर मंडल के ग्रह के नाम और जानकारी | Solar System Planets Information in Hindi सौर मंडल के ग्रह के नाम और जानकारी | Solar System Planets Information in Hindi Reviewed by Mohit patil on जून 28, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.