वकील कैसे बने | वकील की पढाई , सैलरी कितनी होती है | vakil kaise bane

वकील कैसे बने | vakil kaise bane | how to become lawyer in hindi

आज की इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सरकारी या प्राइवेट वकील कैसे बने? वकील बनने की पढ़ाई, वकील की सैलरी कितनी होती है ?  और वकील बनने के लिए कितना पैसा लगता है। 



हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में पढ़ लिखकर कुछ बड़ा करें और खुद के नाम के साथ समाज और परिवार का भी नाम रोशन करें। इसके लिए कुछ लोग डॉक्टर, कुछ इंजीनियर तो कुछ एक प्रोफेशनल लॉयर बनने का सपना देखते हैं। 


आज की अपराधिक दुनिया में एक वकील बनना बहुत बड़ी बात है। लेकिन सिर्फ लॉ की पढ़ाई कर आप वकील नहीं बन सकती। इसके लिए आपको प्रैक्टिकल नॉलेज भी होना चाहिए। हर साल कई सारे विद्यार्थी लॉ की पढ़ाई करते हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 20% विद्यार्थी ही प्रशिक्षण के लिए जा पाते हैं। चलिए जानते है कि वकील कैसे बने।


वकील कैसे बने

एक सफल वकील बनने के लिए आपको कायदे का ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले आपको लॉ की पढ़ाई करनी पड़ेगी। भारत में एलएलबी (LLB) की पढ़ाई प्रसिद्ध है और वकील बनने की इच्छा करने वाले हर विद्यार्थी को एलएलबी करना पड़ता है। 


एलएलबी क्या है

अंग्रेजी में फुल ले लेगम बॅक्लॅरियस (Legum Baccalaureus) ऐसा होता है। अंग्रेजी में इसे बैचलर ऑफ लॉ भी कहा जाता है। एलएलबी कानून की बैचलर डिग्री होती है। लॉयर बनने के लिए एलएलबी की पढ़ाई काफी जरूरी होती है।


एलएलबी की पढ़ाई में आपको भारतीय कानून का संपूर्ण ज्ञान पढ़ाया जाता है। एलएलबी कर आप एक प्रोफेशनल वकील बन सकते हैं। या फिर अन्य क्षेत्रों में भी अपना कैरियर कर सकते हैं। एलएलबी के बाद कौन-कौन से करियर ऑप्शन होते हैं उनके बारे में हम आगे जानेंगे। लेकिन एलएलबी करने के लिए आपकी शैक्षणिक पात्रता क्या होनी चाहिए यह जानकारी हम अब जानते हैं।


एलएलबी कोर्स के प्रकार

एलएलबी कोर्स दो प्रकार का होता है एक 5 साल का और दूसरा 3 साल का। अगर आप 12वीं के बाद एलएलबी करना चाहते हैं तो आपको 5 साल का कोर्स करना पड़ता है। और अगर आप 3 साल का बीएएलएलबी कोर्स करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।


एलएलबी कोर्स की पात्रता

  • अगर आप 12वीं के बाद एलएलबी करना चाहते हैं तो आपके पास 12वीं पास की मार्कशीट होने चाहिए
  • 12वीं मैं आपको कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। 
  • एलएलबी करने वाले विद्यार्थियों की age लिमिट 35 वर्ष तक है।


  • अगर आप BA LLB का 3 साल का कोर्स करना चाहते हैं तो आपको ग्रेजुएशन पूरा करना पड़ेगा।
  • ग्रेजुएशन के बाद ba.llb करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में 45% से ज्यादा अंक होने चाहिए। 
  • b.a. एलएलबी करने के लिए उम्र सीमा 22 वर्ष है। 

वकील कैसे बने

वकील बनने के लिए चार प्रमुख स्टेप्स कुछ इस प्रकार है:


  1. 12वीं तक की पढ़ाई आवश्यक है। इसमें अगर आप आर्ट्स साइड में पढ़ाई करते हैं तो आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। क्योंकि आर्ट्स में लाँ से जुड़े कई विषय पढ़ाए जाते हैं। 
  2. 12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को एक प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है। भारत में प्रसिद्ध CLAT की परीक्षा देकर आप देश के किसी भी एलएलबी कॉलेज में दाखिला करा सकते हैं। 
  3. एलएलबी की पढ़ाई पूरी होने के बाद आपको इंटर्नशिप करनी पड़ेगी। इस बीच आपको कोर्ट कचहरी का संपूर्ण प्रैक्टिकल नॉलेज दिया जाएगा। 
  4. स्टेट बार काउंसिल में नाम दर्ज करना: इंटरशिप पूरी करने के बाद आपको अपने स्टेट के स्टेट बार काउंसिल में जाकर अपने नाम को दर्ज करना पड़ता है। इसके बाद आप ऑल इंडिया बार काउंसिल द्वारा ली जाने वाली परीक्षा AIBE पास कर राज्य के किसी भी क्षेत्र में वकील बन सकते हैं। 


वकील की सैलरी कितनी होती है

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत मे सरकारी वकील को मिलने वाला सालाना औसत वेतन 445,861 है। इस सैलरी के अलावा आपको सरकार द्वारा अन्य सेवाएं भी प्राप्त होती है जैसे अन्य सरकारी कर्मचारियों को मिलती है।


प्राइवेट वकील की बात करें तो उनकी कोई भी सरकारी सैलरी नहीं होती। वे अपने खुद के मुकदमों के लिए फीस चार्ज करते हैं। इसलिए हर प्राइवेट वकील की इनकम उनके काम और ग्राहको के अनुसार अलग-अलग हो सकती।


आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि वकील कैसे बने? वकील बनने की पढ़ाई और वकील की सैलरी कितनी होती है? उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल पढ़कर वकील कैसे बने इस विषय में आपकी सभी शंकाएं दूर हुई होंगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइए और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

वकील कैसे बने | वकील की पढाई , सैलरी कितनी होती है | vakil kaise bane वकील कैसे बने | वकील की पढाई , सैलरी कितनी होती है | vakil kaise bane Reviewed by Mohit patil on जून 17, 2021 Rating: 5

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.