जानिए महाभारत किसने लिखी थी ? Who was the writer of Mahabharata in Hindi
नमस्कार दोस्तों, आज हम जानेंगे की महाभारत किसने लिखी थी ? who was the writer of Mahabharata in hindi
Who Wrote Mahabharata in Hindi : सनातन संस्कृती मे अनेक महान ग्रंथ, उपनिषद, वेद इत्यादी लिखे गए हैं. रामायण महाभारत केवल ग्रंथ न होकर एक सत्य घटना है।
आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत के बारे मै कुछ जरूरी जानकारी बताने वाले है। तो चलिए शुरू करते है...
महाभारत किसने लिखी थी ?
दोस्तो महाभारत एक ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ है। इस ग्रंथ को महर्षि वेदव्यास जी ने गणेश जी को सुनाया तथा गणेश जी ने लिखा था। महाभारत को विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य माना जाता है। यह महाभारत के युद्ध पर आधारित एक महाकाव्य है। महाभारत मै घटे सभी दृश्यों का वर्णन इसमें किया गया है।
महाभारत का सार
महाभारत का युद्ध कौरव और पांडवो के बीच कुरुक्षेत्र के मैदान मै लढा गया था। महाभारत अन्याय तथा अधर्म और धर्म के बीच की लड़ाई थी। जिसमे कौरव अधर्म और पांडव धर्म के साथ थे। भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण ने इस युद्ध मै पांडवो का साथ दिया।
महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था। कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित है। लड़ाई के लिए कुरुक्षेत्र का चयन श्री कृष्ण ने ही किया था। इसके पीछे कारण था कि जब कुरु इस क्षेत्र की जुताई कर रहे थे तब इन्द्र ने उनसे जाकर इसका कारण पूछा। कुरु ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस स्थान पर मारा जाए, वह पुण्य लोक में जाए, ऐसी मेरी इच्छा है। इन्द्र उनकी बात को हंसी में उड़ाते हुए स्वर्गलोक चले गए। लेकिन बाद में उन्हें यह समझ में आ गया। ये बात भीष्म, कृष्ण आदि सभी जानते थे, इसलिए महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया।
कुरुक्षेत्र में कौरवों और पाण्डवों के मध्य कुरु साम्राज्य के सिंहासन की प्राप्ति के लिए युद्ध लड़ा गया था। हालांकि युद्ध लड़े जाने के और भी कई कारण थे। कहते हैं कि यदि कौरव पांडवों को पांच गांव दे देते तो युद्ध नहीं होता। दूसरा कारण यह कि यदि कौरव और पांडव जुआ नहीं खेलते तो युद्ध नहीं होता। चलो यदि खेल भी लिया था तो द्रौपदी को दांव पर नहीं लगाते तो भी युद्ध टल जाता। लेकिन होनी को कोई टाल नहीं सकता। इसलिए चाहे हम कितना भी कहे लेकिन जो होना था वो हो गया।
तो दोस्तों उम्मीद करता हु की आपको यह जानकारी Who Wrote Mahabharata in Hindi पसंद आई होगी। अगर आपके कुछ सवाल हो तो वे आप हमे कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं: