दुनियाभर में पाए जाने वाले पदार्थो मै हीरा सबसे महंगा और कीमती पदार्थ होता है। आजके इस पोस्ट मै हम आपको Diamond information in hindi बताने वाले है। हीरे के बारे में बताई गयी यह जानकारी आपके काफी काम आएगी.
हीरा क्या है? (What is diamond in hindi)
Diamond या हीरा एक कार्बन से बना दुर्लभ और प्राकृतिक रूप से पाए जानेवाला खनिज है। हीरे मै मौजूद प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार परमाणुओं से घिरा होता है। और यह सभी परमाणु एक दूसरे से सहसंयोजक बंध (covalent bond) बनाते है। हीरे का covalent bond दुनिया मै सबसे मजबूत bond होता है।
हीरा दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ है। इसपर किसी भी रासायनिक क्रिया का असर नहीं होता। हीरे मै अन्य पदार्थों की तुलना में सबसे ज्यादा उष्मीय चालकता यानी thermal conductivity होती है। इसी कारण हीरे को काटने के औजार के रूप मै भी प्रयोग किया जाता है।
क्यूंकि हीरे का निर्माण कार्बन से होता है इसी कारण कुछ लोगो को लगता है कि हीरा कोयले से बनाया जाता है। परन्तु ऐसा नहीं है.
हीरे के बारे मै मजेदार तथ्य - Diamond information in hindi language
- हीरा एक बिलियन (एक अरब) सालो से भी पुराना है। दुनिया का सबसे पहला हीरा भारत मै मिला था। और इसके बाद ब्राज़ील मै।
- हीरा धरतीपर मौजूद पदार्थों मै सबसे ज्यादा कठोर पदार्थ है। और इसलिए एक हीरे को दूसरा हीरा ही खरोच पहुंचा सकता है।
- हीरे का गलनांक (melting point) 3547°C और कथनांक (boiling point) 4827°C होता है, जो की धरतीपर मौजूद अन्य पदार्थों की तुलना मै सबसे ज्यादा है।
- हीरा सिर्फ एक ही पदार्थ से बनता है और वह है 'कार्बन'। धरती के नीचे अत्यधिक गर्मी और प्रेशर मै कार्बन के परमाणु अनोखे तरीके से एक दूसरे से जुड़ कर खूबसूरत diamond बनाते है।
- डायमंड अलग अलग रंग मै पाए जाते। किन्तु डायमंड यानी हीरे का मुख्य रंग पीला या फिर बेरंग होता है। इसके आलावा हीरा भुरा, नीला, हरा, नारंगी, लाल, गुलाबी और काला होता है।
- मध्ययुग के दौरान हीरे को थकावट से लेकर मानसिक बीमारियां ठीक करने वाला माना जाता था।
- दुनिया के 80% हीरे कारखानों मै कटाई वगैरा के काम आते है।
- डायमंड को अप्रैल महीने मै जन्मे लोगो का जन्म रत्न कहा जाता है।
एक टिप्पणी भेजें