तीन आसन आपकी पेट की चर्बी को कम कर देंगे। yoga asanas to reduce belly fat with pictures. pet kam karne ke liye aasan

पेट की चर्बी कम करने के लिए उपयुक्त आसन। (pet kam karne ke liye aasan)

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए योग सबसे सरल और अच्छा उपाय है। योग की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे, किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं, गर्भवती महिलाओं को भी कुछ आसनों में छोटी बड़ी देखभाल के साथ योग करने की सलाह दी जाती है।

अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण इंसान में कई तरह के रोग आ जाते हैं। योग करने से वजन कम होता है आप फिट रहते हैं और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

तनाव के के कारण कई सारे रोग शरीर में बढ़ते हैं लेकिन योग के माध्यम से इन्हें दूर रखा जा सकता। आज बड़ी उम्र के लोगों के साथ कई सारे युवकों में भी वजन बढ़ने की समस्या होती है। हम आपको कुछ आसन बता रहे हैं जिन्हें रोज 10 मिनट करके आप बढ़े हुए अपने वजन को कंट्रोल में ला सकते हैं। 

पेट कम करने के लिए उपयुक्त आसन- (yoga to lose weight in Hindi)


वक्रासन-
• आप अपने पांवों को फैलाकर जमीन पर बैठें।
• ध्यान रहे दोनों पैरों के बीच दुरी न हो।
• बाएं पांव को घुटने से मोड़ें और इसको उठा कर दाएं घुटने के बगल में रखें।
• रीढ़ सीधी रखें तथा सांस छोड़ते हुए कमर को बाईं ओर मोड़ें।
• अब हाथ के कोहनी से बाएं पैर के घुटने को दबाब के साथ अपनी ओर खीचें।
• आप पैर को इस तरह से अपनी ओर खींचते हैं कि पेट में दबाब आए। अपने हिसाब से योगासन को मेन्टेन करें।
• सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आएं।
• यही क्रिया दूसरी ओर से दोहराएं।
• यह एक चक्र हुआ।
इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।





भुजंगासन- 
• पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को जांघों के पास जमीन की तरफ करके रखें।
• इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं और दोनों हथेलियों को फर्श की तरफ करें।
• अब अपने शरीर का वजन अपनी हथेलियों पर डालें, सांस भीतर खींचें और अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ खींचें। ध्यान दें कि इस वक्त तक आपकी कुहनी मुड़ी हुई है।
• इसके बाद अपने सिर को पीछे की तरफ खीचें और साथ ही अपनी छाती को भी आगे की तरफ निकालें। सिर को सांप के फन की तरह खींचकर रखें। लेकिन ध्यान दें कि आपके कंधे कान से दूर रहें और कंधे मजबूत बने रहें।
• इसके बाद अपने हिप्स, जांघों और पैरों से फर्श की तरफ दबाव बढ़ाएं।
• शरीर को इस स्थिति में करीब 15 से 30 सेकेंड तक रखें और सांस की गति सामान्य बनाए रखें। ऐसा महसूस करें कि आपका पेट फर्श की तरफ दब रहा है। लगातार अभ्यास के बाद आप इस आसन को 2 मिनट तक भी कर सकते हैं।




धनुरासन-
• इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
• अब सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और अपने हाथ से दोनों टखनों को पकड़ें।
• सांस लेते हुए आप अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं।
• जितना संभव हो, उतना शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
• इस दौरान आप अपने शरीर के भार को पेट के निचले हिस्से पर लेने की कोशिश करें।
• जब आप पूरी तरह से अपने शरीर को उठा लें, तब पैरों के बीच फासले को कम करने की कोशिश करें।
• इस आसन को करते समय आपकी सांसों का प्रवाह आराम से होना चाहिए।
• कहने का मतलब यह कि आप धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
• लगभग 15-20 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापिस लौट आएं।
• इस आसन को आप अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार तीन से पांच बार कर सकती हैं।


  • अन्य जानकारी:

  1. ब्लड ग्रुप से किसी का भी स्वभाव जाने।
  2. खूबसूरत त्वचा चाहिए तो ये गलतियां ना करे।
  3. बुखार को ठीक करने के घरगुती उपाय।

तीन आसन आपकी पेट की चर्बी को कम कर देंगे। yoga asanas to reduce belly fat with pictures. pet kam karne ke liye aasan तीन आसन आपकी पेट की चर्बी को कम कर देंगे। yoga asanas to reduce belly fat with pictures. pet kam karne ke liye aasan Reviewed by Mohit patil on जुलाई 08, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.