भारत के 10 महान राजाओं के नाम। Top 10 Greatest kings of india in hindi

जानिए भारत के सबसे महान राजा कौन थे। Bharat ke sabse mahan raja kon the

Greatest kings of india in hindi: दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता भारत हमेशा से ही महान शासकों का देश रहा है। अलग-अलग काल में एक से बढ़कर एक राजाओं ने भारत पर राज किया, इन महान राजाओं की वीरता और बलिदान के कारण ही आज भारतभूमि और भारतीय समाज का अस्तित्व सुरक्षित हैं। 




आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के 10 ऐसे ही महान प्रतापी शासकों के बारे मैं। तो चलिए शुरू करते हैं Top 10 kings of India in Hindi.



10) अजातशत्रु- 

अजातशत्रु 493 ईसा पूर्व मगध के प्रतापी सम्राट थे। उन्होंने ने अपने पिता सम्राट बिंबिसार को बंदी बना कर सत्ता हासिल की थी।

अजातशत्रु के काल में ही बुद्ध और महावीर भी हुए उसने इन्हें काफी अच्छी तरह संरक्षण भी दिया था। उस समय में अजातशत्रु ने खोसला और वैशाली जैसे बड़े-बड़े राज्यों को हराकर मगध को मध्य भारत का सबसे शक्तिशाली राज्य बना दिया था।



9) सम्राट अशोक 

304 ईसा पूर्व में हुए सम्राट अशोक एक ऐसे महान शासक थे जिनका राज्य अफगानिस्तान से लेकर वर्मा तक और कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैला हुआ था। अशोक को भारत के इतिहास का सबसे शक्तिशाली राजा माना जाता है। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई युद्ध कर कई सारे राज्यों को भी जीता लेकिन कलिंग के युद्ध में लाखों लोगों की मृत्यु को देख उनका हृदय परिवर्तन हो गया और उन्होंने अपना राज्य विस्तार का अभियान बीच में ही छोड़ दिया।



8) कृष्णदेव राय

दक्षिण भारत के महान राजा कृष्णदेव राय विजयनगर के शासक थे उन्होंने दक्षिण भारत में मुगलों के बढ़त को रोक दिया।

कृष्णदेवराय उस वक्त के सबसे प्रभाव कारी राजा माने जाते थे, उनके इसी प्रभाव के कारण बाबर ने उनके राज्य पर कब आक्रमण नहीं किया। अपने शासनकाल में उन्होंने दक्षिण भारत में कई सारे हिंदू मंदिर भी बनवाए।



7) महाराजा रणजीत सिंह

सिख शासन की शुरुआत करने वाले महाराजा रणजीत सिंह ने 19वीं सदी में अपना शासन शुरू किया। उनका शासन पंजाब प्रांत में फैला हुआ था। रणजीत सिंह जी ने पूरे पंजाब के सिखों को एकत्रित कर सीख राज्य की स्थापना की थी।



6) पृथ्वीराज चौहान

महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। उनके पास अजमेर और दिल्ली की कमान थी उन्होंने मोहम्मद घोरी को 16 बार हराया लेकिन घोरी बार-बार कुरान की कसम खाकर छूट जाता था।

लेकिन साल 1192 में उसने छल से रात के अंधेरे में पृथ्वीराज चौहान को बंदी बना लिया और अपने देश ले गया। इसके बाद कई सारी शारीरिक यातनाएं झेल कर आखिर में उन्होंने अपने मित्र चंद्रवरदाई चारण के साथ मिलकर मोहम्मद गोरी का वध कर दिया।


5) चन्द्रगुप्त मौर्य

मौर्य वंश के संस्थापक चन्द्रगुप्त को भारत के पहले अहम् रजा के रूप में जाना जाता है, चाणक्य रुपी महान रणनीतिकार को गुरु के रूप में पाने के बाद उन्होने अपना अभियान शुरु किया और 20 वर्ष की अल्प आयु में ही युद्ध जीतने शुरू कर दिए. एलेक्जेंडर के भारत पर आक्रमण का विरोध करने में वह पूरी तरह सक्षम थे.

बडे होने के बाद चन्द्रगुप्त ने नन्द वंश का नाश करके अपना राज्य शुरू किया उन्होने मगध पर भी कब्ज़ा कर लिया और पश्चीम में ईरान तक अपना राज्य बढ़ा लिया.




4) रानी दुर्गावती

चंदेल राजवंश में जन्मी रानी दुर्गावती राजपूत राजा कीरत राय की बेटी और गोंडवाना की महारानी थी।

उन्होंने अकबर की गुलामी करने के बजाय उससे युद्ध लड़ा 24 जून 1564 को युद्ध में रानी दुर्गावती ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपने आपको मुगलों के हाथों अपमान से बचाने के लिए खंजर घोंपकर आत्महत्या कर ली।




3) महाराणा प्रताप

मुग़ल काल में जब राजपुताना के अन्य शासकों ने मुगलों से संधी कर ली थी तब मेवाड़ की भूमि पर जिस सूर्य का उदय हुआ उसका नाम था महाराणा प्रताप.

कहते है की महाराणा प्रताप जी के भाले और कवच का वजन 80-80 किलो था।

अकबर से पराजित होने और जंगलों में भटकने के बाद भी उनका साहस नहीं टूटा और महाराणा ने चित्तौड़गढ़ वापस प्राप्त कर राजपूतों की शान फिर से बढाई|




2) रानी लक्ष्मीबाई

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। महारानी लक्ष्मीबाई के समान मै लिखी गई ये पंक्तियां उनके शौर्य को भली भांति दर्शाती है। बचपन मै मणिकर्णिका के नाम से जानी जाने वाली लक्ष्मीबाई की शादी झासी के राजा गंगाधर राव से हुई थी। लेकिन विवाह के कुछ वर्षों बाद ही राजा की मृत्यु हो गई। राजा की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने झासी पर कब्जा करने कि ठान ली।

लेकिन लक्ष्मीबाई ने भी कसम खा ली कि उनके जीते जी वे झांसी को अंग्रेजों के हवाले नहीं जाने देंगी। उन्होंने साहस के साथ अंग्रेजों से युद्ध किया और 18 जून 1858 को ऐसे ही एक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गई।



1) छत्रपति शिवाजी महाराज

शिवाजी शाहजी भोसले मराठा शासन के बहुत ही लोकप्रिय और सफल शासक हुए. उन्होने बहुत ही कम उम्र से गुरिल्ला युद्ध कला में महारथ हासिल कर ली. छोटी उम्र से ही उनमे देशभक्ति की असीम भावना थी और उन्हे मुग़ल शासक बिलकुल भी पसंद नहीं थे. वे एक कुशल नेता, सफल राजनितिक और चतुर रणनीतिकार थे.

वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने साहस से मुघलों की बुनियाद हिला दी। उन्होंने 6 साल के कम शासन काल मै ही कई सारे किले जीत लिए। अपने उत्तम समय में उनके पास एक लाख से भी ज्यादा सैनिक मौजूद थे.


भारत के 10 महान राजाओं के नाम वीडियो देखे--


भारत के 10 महान राजाओं के नाम। Top 10 Greatest kings of india in hindi भारत के 10 महान राजाओं के नाम। Top 10 Greatest kings of india in hindi Reviewed by Mohit patil on जुलाई 25, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.